नई दिल्ली: संसद भवन के पास आत्मदाह करने वाले युवक की हालत गंभीर, 95% जला

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर : संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जहां मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है।

आरएमएल अस्पताल के मीडिया हेड डॉ पुलिन गुप्ता के मुताबिक बुधवार की शाम एक व्यक्ति को जली हुई हालत में अस्पताल लाया गया था। आग में जलने के कारण वह करीब 95% जल चुका है। शरीर पर बड़े और गहरे जख्म हैं। हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश महला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आज यूपी के बागपत निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेल भवन चौराहे पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कुछ नागरिकों ने तुरंत आग बुझाई ।

उन्होंने बताया, अभी तक की जांच में पता चला है कि वह बागपत में अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले के कारण परेशान था। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है। उधर,दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि संसद भवन के सामने रेलवे भवन के पास एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की कोशिश करने के बारे में दोपहर करीब 3.35 बजे एक कॉल आई थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और घायल को तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया भंडाफोड़, सैकड़ों लोगों को बनाया है शिकार

Edit Post

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img