उत्तर प्रदेश, नोएडा: पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्घाटन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी के साथ ही अटल जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

सुशासन दिवस पर आयोजित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि अटल जी ने रामराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय के सिद्धांत को मूल रूप से जनता तक पहुंचने में अपना संपूर्ण जीवन खपा दिया। उन्होंने बताया कि सुशासन का वास्तविक अर्थ यही है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता से उसे जीवन जीने का अधिकार हो, उसको शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सरकार ने अटल जी के सपने को साकार कर चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का घर दिया और उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन को सुगम बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को आज साकार कर दिया हैं। यह प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का ही फल है कि भारत के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आकर आज सम्मान से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, राजीव त्यागी, हर्ष चतुर्वेदी, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, एसपी चमोली, राकेश शर्मा, डिंपल आनंद, तन्मय शंकर, युद्धवीर चौहान, नरेश शर्मा, प्रमोद बहल, ओम यादव, सचिन अंबावत, शारदा चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाठक, लोकेश कश्यप, रवि मिश्रा, विवेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा गिरोह का किया भंडाफोड़, सैकड़ों लोगों को बनाया है शिकार

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img