उत्तर प्रदेश ,नोएडा: अभिनेता सोनू सूद से मिले चैलेंजर्स पाठशाला के छात्र

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश ,नोएडा। चैलेंजर्स की पाठशाला के छात्रों ने नोएडा एयरपोर्ट पर प्रसिद्ध अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्रों ने उनकी आगामी फिल्म “फतेह”, जो साइबर क्राइम जागरूकता पर आधारित है, के प्रति समर्थन जताने के लिए विशेष बैनर लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने इस अवसर पर सोनू सूद से मुलाकात की और उनके साथ सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि जिले में चैलेंजर्स ग्रुप और सूद फाउंडेशन मिलकर साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।इस दौरान छात्रों ने अपने हाथों से बनाए गए हस्तशिल्प और कलात्मक उपहार अभिनेता को भेंट किए। सोनू सूद ने बच्चों की रचनात्मकता और उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस तरह के सकारात्मक और जागरूकता से भरपूर कार्यों में हिस्सा लेते रहें। मुलाकात के दौरान गीता, शुभम, पीयूष, वैष्णवी, सोनिया, सूरज झा सहित कई छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को प्रेरित करना था, बल्कि समाज में साइबर क्राइम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की दिशा में योगदान देना भी था। चैलेंजर्स ग्रुप और सोनू सूद के इस संयुक्त प्रयास से जिले में सामाजिक जागरूकता अभियान को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img