उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रवासी लोगों ने पहाड़ी नृत्य कर मनमोहा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में आयोजित हो रहे महाकौथिग मेले में दूसरे भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित महाकौथिग मेले के दूसरे दिन कलाकारों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने पहाड़ी नृत्य की मनोरम प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया। इसमें पहले सत्र में उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी लोगों की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला स्थान प्राप्त कर तांदी ग्रुप विजेता रही। वहीं, दूसरा स्थान भगवती आर्ट ग्रुप ने हासिल किया और तीसरे स्थान पर पूर्वांचल ग्रुप रहा। समारोह का शुभारंभ कुलपति गोपाल के थपलियाल द्वारा किया गया।

नोएडा स्टेडियम में आयोजित मेले के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शाम को उत्तराखंड के लोक गायक रोहित चौहान, लोक गायिका दीपा पंत और लोक गायक कैलाश कुमार ने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दी। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। महाकौथिग में अंतरविद्यालय उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित भी की गई। इसमें छात्राओं ने उत्तराखंड के लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मेले में हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए। लोगों ने उत्तराखंडके व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इसमें मंडुआ की मिठाई, झंगोरे की खीर, गजक, गुड़, टेसू के फूल से बने उत्पाद, बाल मिठाई, सिंगौड़ी, खुचेआ आदि व्यंजन शामिल थे।

बच्चों ने लिया झूलों का आनंद

नोएडा स्टेडियम मैदान में आयोजित मेले में रविवार को छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले का लुफ्त उठाने पहुंचे। इसमें मेले में बच्चों ने मेले में लगे झूलों का लुफ्त उठाया और खिलौनों की खरीद दी। इसी के साथ महिलाओं ने घरेलू सामान खरीद की।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img