उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन की 14 सोसाइटियों पर पांच साल का यूजर चार्ज बकाया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।मोहन नगर और वसुंधरा नगर निगम जोन में 14 सोसाइटियों ने पांच साल का यूजर चार्ज नहीं दिया है। इन सोसाइटियों पर 2020-21 से 2024-25 तक का यूजर चार्ज बकाया है, जिसकी वसूली के लिए बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकांश सोसाइटी प्रबंधन यूजर चार्ज जमा नहीं कर रहे हैं। बकाया राशि 90 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक है।

मोहन नगर जोन और वसुंधरा नगर निगम जोन में यूजर चार्ज वसूलना नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। 14 से अधिक सोसाइटियों ने पांच साल तक यूजर चार्ज जमा नहीं किया है। इसमें कर्नल एनक्लेव, ग्रीन व्यू, कामना अपार्टमेंट वैशाली सेक्टर छह, वैशाली सेक्टर पांच की तीन सोसाइटियां, सेवियर पार्क सोसाइटी, पार्श्वनाथ रेगालिया सोसाइटी, गुलमोहर सोसाइटी और शालीमार गार्डन शामिल हैं। इन इलाकों से पिछले पांच साल से कोई यूजर चार्ज जमा नहीं हुआ है। सोसाइटी प्रबंधन का कहना है कि वे अपने स्तर पर कूड़ा प्रबंधन कर रहे हैं, जिसमें कूड़ा कंपोस्टिंग और अन्य पर्यावरणीय उपाय शामिल हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा अतिरिक्त यूजर चार्ज वसूलना उचित नहीं है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img