ग्रेटर नोएडा, नोएडा: ग्रेटर नोएडा के लाल ने जीता रजत पदक

अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव के होनहार खिलाड़ी लक्ष्यराज तोंगड़ ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे गांव का नाम रोशन किया है। द्वारका में आयोजित दिल्ली स्टेट सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लक्ष्यराज ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें लक्ष्यराज ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद 2008 ओलंपिक में ब्रांज मेडज जीतने वाले मशहूर बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी।
लक्ष्यराज की इस उपलब्धि से खेड़ी गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस सफलता में उनके पिता भगत सिंह तोंगड़ और दादा जगत सिंह तोंगड़ का विशेष योगदान है। दोनों ने ही उन्हें लगातार प्रेरित किया और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया। उनके द्वारा दिए गए सहयोग और सीख ने लक्ष्यराज को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्यराज की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और गांव वालों का आशीर्वाद है। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि गांव के बच्चे भी कड़ी मेहनत और लगन से बड़े सपने साकार कर सकते हैं।खेड़ी गांव के सभी निवासियों और बुजुर्गों ने लक्ष्यराज को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद है कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा और पूरे देश में नाम रोशन करेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img