उत्तर प्रदेश, नोएडा: सरकारी स्कूलों में लगेगी ‘साइबर सुरक्षा’ की पाठशाला

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल अरेस्टिंग और साइबर क्राइम की पाठशाला चलेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सरकारी स्कूलों में छठी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक विज्ञान के सिलेबस में पहली बार साइबर क्राइम की पाठशाला होगी।
साइबर चैप्टर में अलग-अलग प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में बताया जाएगा और उसके बचाव के लिए भी बच्चों को तैयार किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे आने वाले समय में साइबर अपराधियों से लड़ा जा सकें। विज्ञान की क्लास में आईटी से जुड़ी खास जानकारी बच्चों को दी जाती है। इस वजह से इसको विज्ञान की किताब में शामिल किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा को कॉलेज और यूनिवर्सिटी का हब भी कहा जाता है। उसके बावजूद इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र अधिकतर डिजिटल अरेस्टिंग का शिकार हो जाते हैं। इसलिए शिक्षा विभाग में फैसला लिया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को पहले से ही साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा। उनको बताया जाएगा कि कोई भी पुलिस अधिकारी आपको डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, ओटीपी और अन्य साइबर सुरक्षा के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर साइबर एक्सपर्ट को भी स्कूल में बुलाकर नई चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img