ग्रेटर नोएडा, नोएडा: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर घर पर किया पथराव, लाठी-डंडों से परिवार को पीटा

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पतवाड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी पीड़ित परिवार को जमकर पीटा। घटना में तीन भाइयों समेत कई लोग घायल हो गए। वारदात के बाद हिस्ट्रीशीटर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं, इस घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर और अन्य आरोपी भागते दिख रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत ललित यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ पतवाड़ी गांव में रहते हैं। 11 दिसंबर को गांव का ही रहने वाला कालू यादव शराब के नशे में उनके घर में गलत इरादे से घुस गया। इस बीच घर वालों ने उसके पकड़ लिया और समझा-बुझाकर उसे घर छोड़ आए। देर रात कालू यादव अपने हिस्ट्रीशीटर भाई डीपी उर्फ दीपक यादव, रघुबीर यादव, अंकित, कुनाल समेत कई अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंच गया। आरोपियों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे, उसके भाई सोनू, मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने के गांव के अन्य लोग बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह पूरी घटना के घर के पास एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
इस संबंध में थाना बिसरख प्रभारी से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने गैर जिम्मेदार रवैया अपनाते हुए फोन रिसीव नहीं किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। साथ ही पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना संज्ञान में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img