नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने 4 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

अमर सैनी

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाया । इस अभियान में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मदद से लगभग 10,700 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

ग्राम मोहियापुर में खसरा संख्या 183 की लगभग 2,000 वर्ग मीटर भूमि से अनाधिकृत निर्माण को हटाया गया। यहां भू-माफियाओं द्वारा बिना किसी अनुमति के चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की सहायता से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इसी तरह वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत ग्राम बदौली के खसरा संख्या 191 पर लगभग 8,700 वर्ग मीटर भूमि पर फैले अतिक्रमण को भी हटाया गया। ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि इस भूमि पर पहले भी 9 अगस्त 2024 को अतिक्रमण हटाया जा चुका था, लेकिन भू-माफियाओं ने फिर से वहां पर चारदीवारी बनाना शुरू कर दिया। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण द्वारा भू-माफियाओं पर लगाम लगाने और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास
प्राधिकरण टीम ने 26 नवंबर 2024 को अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो सुरेंद्र प्रधान, सुधीर चौहान, कन्हैया जाटव, आशीष चौहान, अशोक चौहान और अन्य 20-25 लोगों ने इसका विरोध किया और कार्यवाही में बाधा डाली। गुरुवार की कार्रवाई के दौरान भी इन्हीं लोगों और उनके समर्थकों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया। इस संबंध में वर्क सर्किल ऑफिसर द्वारा नॉलेज पार्क-3 थाने में शिकायत दी गयी है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img