उत्तर प्रदेश, नोएडा: हाई राइज सोसाइटी में एक बार फिर अटकी लिफ्ट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से तीन बच्चे उसमें फंस गए। यह घटना परिस्टिन एवेन्यू सोसायटी में हुई, जहां बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद वह अचानक अटक गई, जिससे बच्चे अंदर फंस गए। इस दौरान दरवाजा हल्का सा खुल गया ना तो यह दरवाजा बंद हो रहा था। और ना ही दरवाजा खुल रहा था।

यह बच्चे ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे । लिफ्ट अटकने से बच्चे काफी घबरा गए।

सोसाइटी के निवासियों की मदद से बच्चों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना हाई राइज सोसाइटी में लिफ्ट की खराबी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाती है। सोसाइटी के निवासियों ने कहा कि लिफ्ट एक्ट लागू हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img