नई दिल्ली: आयुष वीजा के जरिये सैकड़ों विदेशियों ने उठाया आयुष चिकित्सा का लाभ

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर: भारत में आयुष पद्धति से इलाज कराने के इच्छुक विदेशियों के बीच आयुष वीजा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसका लाभ अब तक करीब 361 विदेशी उठा चुके हैं।

यह जानकारी केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि यह वीजा चार उप-श्रेणियों में उपलब्ध है जिनमें आयुष वीजा (एवाई -1), आयुष परिचारक वीजा ( एवाई -2), ई-आयुष वीजा और ई-आयुष परिचारक वीजा शामिल है। जाधव के मुताबिक आयुष वीजा किसी ऐसे विदेशी को दिया जाता है जिसका एकमात्र उद्देश्य आयुष सेवाएं प्रदान करने वाले अस्पताल या वेलनेस सेंटर में चिकित्सीय देखभाल और वेलनेस के जरिये इलाज प्राप्त करना है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से बीते 4 दिसम्बर तक कुल 123 नियमित आयुष वीज़ा, 221 ई-आयुष वीज़ा और 17 ई-आयुष परिचारक वीज़ा जारी किए जा चुके हैं।वहीं, मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी) के लिए ‘वन-स्टॉप’ भारत का आधिकारिक पोर्टल है जो विदेश से भारत में चिकित्सा उपचार प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए सूचना की सुविधा के लिए विकसित किया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img