नवचयनित टावर प्रतिनिधियों की मेंटेनेंस एजेंसी के साथ बैठक हुई

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसाइटी में रविवार को नवचयनित टावर प्रतिनिधियों ने अधिकृत प्रतिनिधि (एआर) संग मेंटेनेंस एजेंसी के साथ औपचारिक बैठक की। इसमें सोसाइटी के रखरखाव संबंधित मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार की गई। साथ ही मेंटेनेंस एजेंसी और सभी टावर प्रतिनिधि एक साथ मिलकर सोसाइटी के रखरखाव को उच्चस्तरीय बनाने का निर्णय लिया। इकोविलेज-वन के एनसीएलएटी द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि (एआर) विजय चौहान ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कमिटी टावर प्रतिनिधियों और मेंटेनेंस एजेंसी के बीच परिचय कराने के साथ कुछ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना था। मेंटेनेंस एजेंसी के तरफ से बकाया होने के संदेश मिल रहे थे। बैठक में एजेंसी ने कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से खारिज किया जाएगा। एक आम सहमति के आधार और टावर प्रतिनिधि के सहयोग से सभी रेजिडेंट्स को टावर के अनुसार लेनदेन चुकता करने की प्रक्रिया पर काम किए जाने पर सहमति बनी। विजय चौहान ने बताया कि पहली बैठक के बाद दूसरी बैठक 22 दिसंबर को होगी। अगली बैठक में सभी टावर प्रतिनिधि सुविधा टीम से सवाल जवाब करेंगे। सभी टावर प्रतिनिधियों को अपने सवाल दो दिन पहले ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करने होंगे। इसे मेंटेनेंस एजेंसी के साथ साझा कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान मेंटेनेंस एजेंसी उन सवालों के जवाब देगी। इस मौके पर इकोविलेज-1 के अधिकृत प्रतिनिधि विजय चौहान, सभी टावर प्रतिनिधियों, मेंटेनेंस एजेंसी के एमडी गुलाम सरवर खान, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मजहर अली, चीफ एस्टेट मैनेजर मनु त्यागी, राहुल नागर, ईश्वर भाटी और अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img