Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

3.86 करोड़ की ठगी ¸में बांग्लादेशी समेत दो गिरफ्तार

3.86 करोड़ की ठगी ¸में बांग्लादेशी समेत दो गिरफ्तार
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 75 के एक कारोबारी संतोष कुमार चौबे ने दो फरवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी

नोएडा।नालेज पार्क पुलिस ने कारोबारी से 3.86 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले बांग्लादेशियों सहित दो आरोपियों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार कर शनिवार की रात ट्रेन से ग्रेटर नोएडा पहुंची। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और नए नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे थे।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 75 के एक कारोबारी संतोष कुमार चौबे ने दो फरवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने खुद को कोयला और पत्थर का सप्लायर बताकर व्यवसायी संतोष चौबे को अपने झांसे में लिया। पत्थर और कोयला आपूर्ति करने के एवज में व्यवसायी से 3.86 करोड़ का चेक लेकर दोनों कटिहार फरार हो गए थे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों को कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद चौक से स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिन पहले धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम मुस्तफा बांग्लादेश के गांव कुरमुसी थाना घटाइल जिला टांगाइल बांग्लादेश का रहने वाला है। वह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बंगाल के जलपाईगुड़ी में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी सोगाताचाकी स्टेशन कालोनी बेलागोवा थाना राजगंज जिला जलपाईगुडी का रहने वाला है। तकनीकी अनुसंधान में मिले मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर नोएडा पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें