व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने विधायक पंकज से की मुलाकात, कई समस्याओं पर की चर्चा

अमर सैनी

नोएडा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में नोएडा विधायक पंकज सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे चर्चा की। उन्होंने विधायक को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, जिसमें व्यापारियों के लिए सुविधाओं में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती और डिजिटलाइजेशन के माध्यम से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के विषय प्रमुख थे।
अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने व्यापारियों के लिए पुलिस की उपस्थिति को बढ़ाने और व्यापारी क्षेत्रों में नियमित गश्त लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नरेश कुच्छल ने नोएडा में व्यापारिक क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और उनके मॉनीटरिंग सिस्टम को उन्नत करने की भी मांग की। साथ ही व्यापारिक प्रक्रियाओं का डिजिटलाइजेशन करने उन्होंने सराफा व्यापार में डिजिटलाइजेशन की महत्ता को रेखांकित किया और सुझाव दिया कि सरकारी स्तर पर डिजिटल प्लेटफार्म्स का विकास किया जाए, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को ऑनलाइन और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने उत्तरप्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही सुरक्षा और सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए कदम उठाया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल की तरफ से विशेष रूप से अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री संदीप चौहान, उपाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img