Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन इलाके से चाकू के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन इलाके से चाकू के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना पुलिस ने आईपी एक्सटेंशन इलाके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त पर थी, तभी आईपी एक्सटेंशन में एक संदिग्ध युवक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चाकू मिला। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई, जो मंडावली का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह आरोपी पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img