नोएडा बना गैस चैंबर, कोहरा छाया रहा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा सोमवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 487 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में नोएडा दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका है। सुबह के समय आसमान में कोहरे और धुंध की चादर छाई रही।
कोहरे और प्रदूषित कणों के मिलने से वायु प्रदूषण बढ़ा। वहीं, ग्रेप-4 लागू होने के बाद जिले में पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। स्कूलों की कक्षाएं भी ऑनलाइन होने की संभावना है। इसके अलावा अगर सड़कों पर वाहनों की संख्या कम की जाती है तो 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है।

पिछले 4 दिनों से प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सोमवार को विजिबिलिटी 400 मीटर से भी कम रही। आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और भी बढ़ेगा। नोएडा में एक्यूआई पीएम-2.5 487 दर्ज किया गया। पीएम-10 472 दर्ज किया गया। हवा न चलने के कारण यहां गैस चैंबर बन गया है। वातावरण लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 356, सेक्टर-62 में 449, सेक्टर-1 में 399 और सेक्टर-116 में 370 दर्ज किया गया। धूप निकलने के साथ इसमें थोड़ी कमी आ सकती है।इसे देखते हुए नोएडा-एनसीआर में ग्रेप 4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रतिबंध और बढ़ा दिए गए हैं। इसके तहत इमरजेंसी को छोड़कर सभी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जा सकेंगी। इसके अलावा 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं। बाकी प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img