Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा हुआ घायल

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा हुआ घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के ग्रेटर नोएडा सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की।

पुलिस ने पीछा किया और कुछ देर बाद बदमाश की बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने फिर से पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाबी फायर में वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जो कई लूट और चोरी के मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img