बम पटाखों की आवाज के बीच व्यक्ति के सिर में घुसा धातु का टुकड़ा

अमर सैनी
नोएडा। थाना फेज-2 क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार शाम हौजरी कॉम्प्लेक्स के एक पार्क में बैठे व्यक्ति के सिर में धातु घुस गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बम पटाखों की तेज आवाज हुई थी। जिससे लोगों को पता नहीं चल पाया कि आखिर व्यक्ति कैसे घायल हो गया। सिर से खून बहने पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में रहने वाले रोहित शर्मा ने बताया कि उसके चाचा योगेंद्र शर्मा ग्रेटर नोएडा के बम्बावड़ गांव में रहते हैं। योगेंद्र थाना फेज-2 क्षेत्र की हौजरी कॉम्प्लेक्स स्थित सी-19 कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। 4 नवम्बर की शाम योगेंद्र कंपनी के पार्क में मुस्ताक और मदन के साथ बैठे थे। इस दौरान योगेंद्र के पीछे से संजय कुमार गुजरा। तभी तेज बम पटाखों की आवाज के बीच उनके चाचा योगेंद्र के सिर में कोई धातु आकर लगा। जिसके बाद वह पीछे गिर गए। घटना के बाद पार्क में अफरातफरी मच गई। रोहित ने बताया कि चाचा योगेंद्र को लहूलुहान हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रोहित ने संजय पर जताया शक
घायल के भतीजे ने संजय कुमार नया गांव में रहता है। उसे शक है कि संजय ने ही उसके चाचा के सिर में कुछ मारा है। जिससे उसके घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि योगेंद्र और संजय कंपनी में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते संजय ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं।

पुलिस भी परेशान, आखिर सिर में क्या लगा
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है। डॉक्टर ने पूछताछ करने पर बताया कि गोली नहीं मारी गई है। असल में कोई लोहे का धातु सिर में घुसा है। अब यह किसी ने जानबूझकर मारा है या किसी दूसरी जगह से आकर व्यक्ति के सिर में लगा है। यह कहन मुश्किल है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img