Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यमुना एक्सप्रेसवे पर बेटे के सामने पिता को ट्रक ने रौंदा

थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया
थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बुजुर्ग का बेटा पिकअप का टायर फटने पर उसे बदल रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। मृतक के बेटे ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अलीगढ़ के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि वह गेंदा फूल बेचने का कार्य करते हैं। वह 30 अक्तूबर को अपने पिता कंछीलाल के साथ के नोएडा के सेक्टर-49 में फूल बेचने जा रहे थे। जब वह यमुना एक्सप्रेसवे पर एटीएस के सामने पहुंचे तो उनके पिकअप का टायर फट गया। वह पिकअप को सड़क किनारे खड़ी कर उसका टायर बदलने लगा। जबकि उनके पिता सड़क के किनारे खड़ हो गए। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पिता को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पिता को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया।

वाहन नंबर के आधार पर तलाश शुरू
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *