Delhi Gole Market: उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गोल मार्केट के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गोल मार्केट के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली की ऐतिहासिक गोल मार्केट का दौरा कर इसके जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद थीं। उन्होंने मुख्य गोल मार्केट भवन के पुनर्निर्माण के कार्य का जायजा लिया और इस परियोजना में तेजी लाने पर जोर दिया।

इसके अलावा, वी.के. सक्सेना ने राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के चौराहे पर नई “हाथी परिवार” की मूर्ति का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली के कई राउंडअबाउट को नया रूप दिया गया है। आरएमएल का यह राउंडअबाउट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में लोग और मरीज आते हैं।”

यह पहल दिल्ली के सौंदर्यीकरण के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर नए स्मारक और सजावट के कार्य किए जा रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img