Karkardooma Court Strike: गाजियाबाद कोर्ट लाठीचार्ज की घटना के बाद कड़कड़डूमा न्यायालय में वकीलों की हड़ताल

गाजियाबाद कोर्ट लाठीचार्ज की घटना के बाद कड़कड़डूमा न्यायालय में वकीलों की हड़ताल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद जिला न्यायालय में जिला जज और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद शाहदरा जिला के कड़कड़डूमा न्यायालय के वकीलों ने आज हड़ताल की। यह विवाद 29 अक्टूबर को कोर्ट रूम में हुआ था, जिसके चलते पुलिस को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कोर्ट की पुलिस चौकी में भी आगजनी की गई थी।

सुरक्षा के मद्देनजर, कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात सामान्य बने रहें। वकीलों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वे बार एसोसिएशन से आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और उनकी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

इस मामले में बार एसोसिएशन ने SIT की जांच की भी मांग की है। अब यह देखना होगा कि वकीलों की मांगें कब पूरी होती हैं और कब तक यह हड़ताल जारी रहती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img