मल्टी प्वाइंट कनेक्शन योजना फेल, लोग नहीं ले रहे रूचि

अमर सैनी

नोएडा। बिल्डर सोसायटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। विद्युत निगम के प्रयास के बाद भी उपभोक्ता योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक इस योजना का लाभ सीमित लोगों को ही मिल रहा है।

शहर में 400 से अधिक ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां हैं। इनमें तीन लाख से अधिक फ्लैट बन चुके हैं। लोगों की मांग पर ऊर्जा मंत्री के निर्देशन में 11 जुलाई 2018 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने सीधे बिजली कनेक्शन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कनेक्शन देने में कई बाधाएं आने के बाद प्रस्ताव में कई बार संशोधन किया गया। जब सोसायटी के 51 फीसदी लोगों ने एक साथ आवेदन किया तो कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया। विद्युत निगम के तमाम प्रयासों के बाद करीब 45 सोसायटियों में 35 हजार से अधिक लोगों को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन दिए गए। इसके लिए विद्युत निगम को पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी। हाल ही में बिजली निगम के एमडी के निर्देश पर इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बिल्डर सोसायटी के लोगों के साथ बैठक कर मल्टी प्वाइंट कनेक्शन योजना की जानकारी साझा की थी। लेकिन अब बची हुई सोसायटी के लोग योजना में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।

हर तरह से किया जागरूक
बिजली निगम चीफ इंजीनियर हरीश बंसल ने बताया कि मल्टी प्वाइंट कनेक्शन योजना के तहत बिल्डर सोसायटी में बैठकें की गई और लोगों को योजना की जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह योजना के तहत कनेक्शन लेने पर बिजली बिल कम हो सकता है। इसके बावजूद बिल्डर सोसायटी के लोग ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img