Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सोसायटी में नया शुल्क लगाने का विरोध

सोसायटी में नया शुल्क लगाने का विरोध
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में लोगों से मेंटेनेंस के साथ सिंकिंग फंड के नाम पर 200 रुपये प्रतिमाह देने को कहा जा रहा है।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में लोगों से मेंटेनेंस के साथ सिंकिंग फंड के नाम पर 200 रुपये प्रतिमाह देने को कहा जा रहा है। इसको लेकर निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर इसे मेंटेनेंस चार्ज से अलग नहीं किया गया तो डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की जाएगी।
निवासी आत्माराम राठौर ने बताया कि अभी तक कॉम्प्लेक्स में सिर्फ मेंटेनेंस चार्ज ही लिया जाता था। इसका भुगतान हर महीने एक ऐप के जरिए किया जाता है। इस साल दिवाली पर एओए के पदाधिकारियों ने निवासियों के लिए सिंकिंग फंड नाम से नया शुल्क लागू किया था। इसके तहत बिल्डिंग की मरम्मत और विकास समेत अन्य काम कराए जाएंगे। इसके लिए हर महीने 200 रुपये वसूले जाएंगे। यह रकम कॉमन एरिया मेंटेनेंस में जोड़ दी गई है। लोगों का आरोप है कि सिंकिंग फंड को मेंटेनेंस चार्ज से अलग रखा जाना चाहिए। इसे कॉमन एरिया चार्ज से जोड़ने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर इसे मेंटेनेंस चार्ज से अलग नहीं किया गया तो छुट्टियों के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *