प्राइम लोकेशन पर फूड कोर्ट खोलने का मौका

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-38-ए बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने से लेकर जीआईपी मॉल तक नाले पर कियोस्क बनाए जाएंगे। जिसमें लोगों को खानपान से लेकर खरीदारी तक का मौका मिलेगा। इसको स्ट्रीट मार्केट के रूप में तैयार किया जाएगा। प्राधिकरण का दावा है कि 2024 जनवरी तक क्योस्क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इनका आवंटन ऑनलाइन बोली के जरिए किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन से जीआईपी की तरफ नाला जा रहा है। इसको कवर कर 22 क्योस्क बनाए जाएंगे। क्योस्क के बीच बैठने के लिए बेंच और गार्डन भी बनाया जाएगा। हरियाली भी विकसित की जाएगी। यहां क्योस्क बनाने के लिए करीब तीन महीने एजेंसी का चयन किया गया था। सुखमनी बिल्डर्स नामक एजेंसी को क्योस्क बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिस जगह ये क्योस्क बनने हैं वह डीएससी (दादरी-सूरजपुर- छलेरा) रोड का हिस्सा है। चयनित एजेंसी को डीएससी रोड के संबंधित हिस्से पर सौंदर्याकरण, नाले को कवर करने का काम भी करना होगा।

4 करोड़ 61 लाख रुपए का टेंडर

अधिकारियों ने बताया कि काम करने के लिए सबसे कम रेट दिए हैं। ऐसे में इसी एजेंसी को काम का जिम्मा देते हुए जल्द अनुबंध की प्रक्रिया की जाएगी। क्योस्क बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 4 करोड़ 61 लाख रुपए का टेंडर जारी किया था। इस हिस्से को स्ट्रीट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। क्योस्क बनाने से पहले यहां से निकल रहे नाले को कवर किया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यहां पर करीब 22 क्योस्क बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह शहर की सबसे खास लोकेशन में से एक है।

ग्रीन बेल्ट की तरह होगी हरियाली

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस बाजार को सभी सुविधाओं के साथ तैयार किया जाना है। क्योस्क सड़क की तरफ बनाए जाएंगे। जिस जगह ये बनाए जाएंगे, वहां से एक नाला गुजर रहा है। इन क्योस्क के बीच में ग्रीन बेल्ट की तरह हरियाली भी विकसित की जाएगी। यहां विशेष लाइटिंग कर इन क्योस्क के एरिया को सजाया जाएगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img