Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एनसीआर की हवा में प्रदूषण और पानी में जहर

नोएडा समेत पूरे एनसीआर की हवा में प्रदूषण फैला हुआ है। दूसरी ओर छठ पूजा के मौके पर पानी में भी जहर है
नोएडा समेत पूरे एनसीआर की हवा में प्रदूषण फैला हुआ है। दूसरी ओर छठ पूजा के मौके पर पानी में भी जहर है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा समेत पूरे एनसीआर की हवा में प्रदूषण फैला हुआ है। दूसरी ओर छठ पूजा के मौके पर पानी में भी जहर है। आखिर आम जनता क्या करें? वैसे तो सरकार और प्रशासनिक अधिकारी दावा करते हैं कि इस बार दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए बंदोबस्त किए गए हैं। छठ पूजा पर पानी की सफाई की जा रही है, लेकिन यह सब हवा-हवाई है। असलियत में जमीन पर कुछ और ही मिलेगा।

दिवाली के बाद शुक्रवार की सुबह नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 257 दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा का AQI 253 दर्ज किया गया। इसी के साथ गाजियाबाद में वायु प्रदूषण 273, फरीदाबाद में 251, गुरुग्राम में 269 और मेरठ जैसे जिले में 202 तक पहुंच गया था। हालांकि, दोपहर बाद हालत में सुधार हुआ है। उसके बावजूद भी वायु में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। जिसका नतीजा है कि लोगों की आंखों में जलन हो रही है। दूसरी तरफ यमुना नदी में प्रदूषण की वजह से सफेद झाग दिखाई दे रहे हैं। यह चिंता का विषय है। वैसे तो छठ पूजा के मौके पर घाटों और यमुना नदी की सफाई की जाती है, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का दावा है कि पानी की सफाई के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन व्यवस्था कहां है?

यह कैसा बंदोबस्त?

छठ पूजा को अब 7 दिन भी बाकी नहीं है और यमुना नदी में वायु प्रदूषण की वजह से सफेद झाग लगातार बढ़ता जा रहा है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कहां गायब है? प्रदूषण को रोकने के लिए मशीनें लगाई जाती हैं और लोगों की तैनाती की जाती है, लेकिन समय आने पर सब हवा-हवाई दिखता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *