खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप से बुलंदशहर के ओडीओपी उत्पाद को मिलेगी वैश्विक पहचान

लखनऊ/बुलंदशहर, 29 अक्टूबर: योगी सरकार प्रदेश के छोटे जिलों को भी विकास से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इन शहरों का महायोजना-31 के तहत विस्तार किया जा रहा है ताकि यह भी प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकें। इसी के तहत योगी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर बुलंदशहर में खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप को लॉन्च किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो जाएगी। सीएम योगी की पहल से बुलंदशहर के ओडीओपी उत्पाद को वैश्विक स्तर पर न केवल पहचान मिलेगी, बल्कि उद्यमियों को भी विश्व पटल पर नया आयाम मिलेगा। बुलंदशहर महायोजना-31 के तहत 80 एकड़ के टाउनशिप में उद्यमियों को वेयर हाउस, वर्कशॉप, कम्यूनिटी सेंटर, नर्सिंग होम, डे केयर सेंटर, धर्मकांटा और बोर्डिंग लॉज जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए योगी सरकार ने 430 करोड़ रुपये खर्च किये हैं जबकि इससे प्राधिकरण को 25 करोड़ से अधिक का मुनाफा होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी 80 एकड़ में फैली खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ माह पहले ही महायोजना-31 के तहत बुलंदशहर-खुर्जा महायोजना-31 को हरी झंडी दी थी। इसी के बाद बुलंदशहर के विस्तार पर काम शुरू हो गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरुप इंटरनेशल जेवर एयरपोर्ट से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर बड़े उद्यमियों और ओडीओपी उत्पाद के छोटे उद्यमियों के लिए 80 एकड़ में हाईटेक खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप को लांच किया गया है। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर महायोजना-31 के प्रपोजल को अप्रूव करते हुए जल्द औद्योगिक टाउनशिप योजना को लॉन्च करने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में इसे लाॉन्च किया गया है। यह योजना जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली-अलीगढ़ जीटी रोड पर है। उन्होंने बताया कि योजना में 82 प्लॉट इंस्ट्रियल के हैं, जो 500 वर्ग मीटर से 3500 वर्ग मीटर के हैं जबकि 9 प्लॉट वेयर हाउस के हैं। यह 5 हजार वर्ग मीटर के हैं। इनकी कीमत 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गयी है। वहीं, 12 प्लॉट कॉमर्शियल हैं, जिनका एरिया 300 वर्ग मीटर से लेकर 2500 वर्ग मीटर का है। इनकी कीमत 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गयी है।

ओडीओपी उद्यमियों और महिला उद्यमियों के लिए 10 प्रतिशत प्लॉट आरक्षित
वीसी ने बताया कि टाउनशिप को उद्यमियों की जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है। यहां पर उन्हें सभी हाइटेक सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में, यहां पर 700 वर्ग मीटर में एक वर्कशॉप, 1800 वर्ग मीटर में कम्यूनिटी सेंटर, साढ़े आठ सौ वर्ग मीटर में एक बोर्डिंग लॉज, 800 वर्ग मीटर में एक नर्सिंग होम, साढ़े आठ सौ वर्ग मीटर में एक धर्मकांटा और करीब 600 वर्ग मीटर में डे केयर सेंटर/क्रैच की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, पुलिस चौकी, टॉयलेट ब्लॉक, एसटीपी, फायर स्टेशन और कूड़ा घर की स्थापना की जाएगी। वहीं, पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए 1200 वर्ग मीटर से अधिक एरिया में ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि इच्छुक उद्यमी 11 नवंबर से योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्हाेंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप टाउनशिप में बुलंदशहर के ओडीओपी उत्पाद के उद्यमियों (इलेक्ट्रिक इंसोलेटर, पॉटरी, चीनी) और महिला उद्यमियों के लिए 10 प्रतिशत प्लॉट आरक्षित किये गये हैं

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img