Delhi MCD: शाहदरा साउथ जोन में शौचालय सफाई के लिए जैटिंग मशीन को हरी झंडी

Delhi MCD: शाहदरा साउथ जोन में शौचालय सफाई के लिए जैटिंग मशीन को हरी झंडी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम के पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा साउथ जोन में चेयरमैन संदीप कपूर ने शौचालय सफाई के लिए मंगलवार को निगम कार्यालय से जैटिंग मशीन को नारियल फोड़कर कार्यक्षेत्र में रवाना किया। इस अवसर पर जोन उपायुक्त अंशुल सरोही, डिप्टी चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, आनंद विहार वार्ड की पार्षद मोनिका पंत समेत कई निगम पार्षद और अधिकारी उपस्थित रहे।

चेयरमैन संदीप कपूर ने जानकारी दी कि पूर्वी दिल्ली के लिए चार हजार लीटर क्षमता वाली 18 जैटिंग मशीनें तीन साल पहले खरीदी गई थीं, जिनका इस्तेमाल शौचालय सफाई में होता था। जब दिल्ली नगर निगम एकीकृत हुआ और आप सरकार बनी, तो यह कार्य ठप हो गया। संदीप कपूर ने बताया कि चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने इन मशीनों की स्थिति का जायजा लिया और मरम्मत कराकर उन्हें पुनः कार्यक्षेत्र में भेजने का निर्णय लिया।

डिप्टी चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने संदीप कपूर के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब जैटिंग मशीनों से क्षेत्र के शौचालयों की सफाई सुचारू रूप से होगी। पार्षद मोनिका पंत ने भी संदीप कपूर के इस कदम की सराहना की और कहा कि यह क्षेत्र की स्वच्छता के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img