Delhi: केंद्रीय आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर में नोवा आयुर्वेदिक दिवस का आयोजन संपन्न

Delhi: केंद्रीय आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर में नोवा आयुर्वेदिक दिवस का आयोजन संपन्न

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली स्थित केंद्रीय आयुर्वेदिक रिसर्च संस्थान में 9वां आयुर्वेदिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आए मरीजों और आगंतुकों को स्वस्थ जीवनशैली, निरोगी काया बनाए रखने और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के तरीकों पर डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि किस प्रकार से आयुर्वेदिक सिद्धांतों का पालन कर स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक डॉक्टरों की बातों को सुना और अपने जीवन में इन आयुर्वेदिक उपायों का पालन करने का संकल्प लिया।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. भारती ने उपस्थित सदस्यों को तुलसी के पौधे वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने तुलसी के गुणों के बारे में भी बताया, जिससे रोगियों को विभिन्न मौसमों में स्वास्थ्य रक्षा के उपाय समझने में मदद मिली। आयुर्वेद के देव धनवंतरी का स्मरण करते हुए, इस आयोजन में रोगियों को मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों पर भी जानकारी दी गई।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img