बिल्डर ने लिफ्ट लगाने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया

अमर सैनी

नोएडा। एसडीएस इंफ्राटेक बिल्डर ने अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट में लिफ्ट लगाने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बिल्डर प्रतिनिधि की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कंपनी के तीन निदेशक समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक एसडीएस इंफ्राटेक कंपनी के सुनील कुमार ने टीके एलीवेटर्स कंपनी के निदेशक अर्जुन बोहलर, मनीष मोहन, ज्ञान चंद्र मिश्र और ब्रांच मैनेजर सचिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर के तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट में लिफ्ट लगाने के लिए टीके कंपनी के साथ करार हुआ था। कंपनी ने 65 लिफ्ट लगाने के लिए 12.47 करोड़ लिए थे, लेकिन 13 साल बाद भी 19 लिफ्ट लगानी बाकी हैं। अधूरा कार्य पूरा कराने को कहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बिल्डर प्रतिनिधि द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई थी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img