लूट और चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह का एक और बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पश्चिम बंगाल के एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन दिन पहले इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। ये बदमाश लूटे गए मोबाइल बांग्लादेश भेजते थे। पुलिस इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान कमल मांझी निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर पैराडाइज कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी वह दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बताया जा रहा है यह बदमाश चोरी किए और लूटे गए मोबाइल पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजता था।

मोबाइल के जरिए लीक हो रहा है भारतीयों का डाटा

दिल्ली-एनसीआर से मोबाइल चोरी कर बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के तीन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद यह बात सामने आई है। हालांकि, ऐसा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई गैंग पकड़े जा चुके हैं, जो यहां से चोरी किए गए मोबाइल बांग्लादेश भेजते थे। बांग्लादेश भेजे गए भारतीय नागरिकों के मोबाइल से उनका डाटा लीक हो रहा है। इन मोबाइल के जरिए साइबर ठग लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं। यह बदमाश भी मोबाइल में पिन जनरेट करके खाते से रुपये निकाल लेते थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img