रॉयल स्पीड रोलर स्केटिंग अकादमी प्रथम स्थान पर रही

अमर सैनी

नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में रॉयल स्पीड रोलर स्केटिंग अकादमी प्रथम, मदन सरकार रोलर स्केटिंग द्वितीय तथा ट्रूप्स स्पोर्ट्स अकादमी तृतीय स्थान पर रही।

वहीं चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रूप से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया। जिला स्टेयर्स रोलर स्केटिंग के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि शनिवार को जिला स्तर पर यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों व अकादमियों के 526 खिलाड़ियों ने अंडर-10 से 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में स्क्वाड व इनलाइन स्केट के बालक व बालिका वर्ग में भाग लिया।
जिले के 41 खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफल रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया। आकाश रावल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में रॉयल स्पीड रोलर स्केटिंग एकेडमी पहले, मदन सरकार रोलर स्केटिंग एकेडमी दूसरे और ट्रूप्स स्पोर्ट्स एकेडमी तीसरे स्थान पर रही. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आरव कुमार, विहान सिंह, अधिराज शर्मा, शानवी, अवनी सैनी, आन्या गुप्ता, दक्ष वशिष्ठ, अयांश कौशल, हरिहान, हरसिफत कौर, भूमि रावल, शनाया टंडन, अभिज्ञान, अयान सिंह, वंश शर्मा, कियारा शर्मा, चुनाश्री, अनन्या सचान, ईशान शुक्ला, देव आदि शामिल हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img