लाइनमैन पर पहले की फायरिंग फिर बीच सड़क पर लाठी-डंडों और रॉड से पीटा, मरा समझकर फेंका

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन पर अवैध खनन करने वाले आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने लाइनमैन पर फायरिंग की। इसके बाद पीड़ित को लाठी-डंडों और रॉड से पीटते हुए अधमरा करके सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मामले में पीड़ित के भाई ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में फलैदा गांव निवासी करण भाटी ने बताया कि वह और उसका भाई सुधीर रबूपुरा बिजली घर पर संविदा पर लाइनमैन का काम करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 15 अक्टूबर की शाम उसका भाई सुधीर बिजली लाइन की मरम्मत करके वापस बिजली घर जा रहा था, तभी फलैदा कट के सामने दो कारों में सवार कुछ लोग उसका पीछा करने लगे। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। कार सवार लोगों ने उस पर तीन-चार गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर वह डर गया और वहां से भागने लगा। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझकर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए।

खनन माफिया हैं आरोपी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर कमल सिंह, राहुल, बंटी, सचिन, बाली, रवि व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक की जांच में फायरिंग की पुष्टी नहीं हुई है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि आरोपी खनन माफिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img