Delhi AQI: इस बार दशहरा के अगले दिन भी दिल्ली की हवा साफ रही, गोपाल राय बोले- प्रदूषण को लेकर झूठ बोलना बंद करे BJP

Delhi AQI: इस बार दशहरा के अगले दिन भी दिल्ली की हवा साफ रही, गोपाल राय बोले- प्रदूषण को लेकर झूठ बोलना बंद करे BJP

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण कमिटी 12 अक्तूबर को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में पिछले दो साल से लगातार प्रदूषण कम हुआ है। इस पर दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा, ‘मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहूंगा कि वह अपने नेता, पर्यावरण मंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पता करे लें और दिल्ली में प्रदूषण को लेकर झूठ बोलना बंद करें। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में बारिश का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दिवाली के बाद जब प्रदूषण काफी बढ़ जाता है तो इससे निजात पाने के लिए कृत्रिम वर्षा एक कारगर उपाय हो सकती है।’

मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘ आप सरकार के प्रयासों से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम हुआ। दिल्ली में दशहरे के बाद भी आज AQI का स्तर अच्छा है। केंद्र की CPBC के अनुसार, दिल्ली में लगातार दो साल से जनवरी से अक्तूबर के बीच 200 दिन हवा का स्तर बेहतर रहा। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाकर रहेंगे। हमने सात अक्तूबर कोएंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया। हमने दिल्ली की 120 एजेंसियों को बुलाकर डस्ट पॉल्यूशन के नियमों को अच्छे से समझाया है। अब अगर कल से कोई डस्ट पॉल्यूशन फैलाता हुआ पाया जाएगा तो उसके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img