राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए आवेदन की मांग : डॉ. बलजीत कौर

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए आवेदन की मांग : डॉ. बलजीत कौर

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन मांगे गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन की भर्ती की जानी है, ताकि योजनाओं को क्रियान्वित करके संबंधित लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित पंजाब राज्य सरकार का सेवानिवृत्त अधिकारी होना चाहिए, जिसका पद प्रमुख सचिव के रैंक से नीचे नहीं होना चाहिए और उसकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस पद के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 7, फेज-1, एस.ए.एस. नगर मोहाली में 15 अक्टूबर 2024 तक भेज सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 11 जुलाई 2024 को जारी विज्ञापन के संदर्भ में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद और अधूरे प्राप्त हुए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img