ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने दो मृतकों शिनाख्त कर ली है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक भूरे खां पुत्र वकील अहमद रविवार को दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। वह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के निवासी थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। भूरे दादरी में ही परिवार के साथ रहते थे। 52 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बालक राम वर्ष की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रदीप गांव कठेरा, निकट शिव मंदिर, दादरी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे। वहीं, बिसरख थाना क्षेत्र में रोजा जलालपुर फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिनाख्त हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास किए का रहे हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img