मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर खाकी की नजर

अमर सैनी

नोएडा। शारदीय नवरात्रि को लेकर गौतम बुद्ध नगर के सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर बुधवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ऑनलाइन बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। गुरुवार को सुबह से ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा कुछ पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में भी मंदिरों के बाहर लगाया गया है।

जिले में करीब 500 से ज्यादा मंदिरों के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है नोएडा जोन के अधिकारियों में सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंधन, शांति समिति और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी के साथ बैठक की थी। गुरुवार को मंदिर और पंडाल प्रबंधन को बड़ी संख्या में वालंटियर की तैनात हैं। बड़े पंडालों के बीच में चौड़ी जगह दी गई है। इसके अलावा सभी जगहों पर प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग किए गए हैं। जहां अग्निशमन उपकरणों से जुड़े मानक पूरे हो गए हैं, वहां पुलिस विभाग ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
जिन रास्तों से लोग ज्योत लेकर निकलते हैं, वहां भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की कई टीमें गश्त कर रही हैं। इस दौरान करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आयोजन स्थल पर एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रहेगा तथा छेड़छाड़ व चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए।

जिले में 142 बड़े पंडाल
इस बार जिले में कुल 142 बड़े पंडाल बनाए गए हैं। सभी पंडालों में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर व पंडाल प्रबंधन के साथ प्रतिदिन बैठक भी की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img