यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात बाइक सवार दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दनकौर के रहने वाले 50 वर्षीय रामपाल और उनके छोटे भाई 48 वर्षीय के ब्रह्मपाल बुधवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जमुना एक्सप्रेस पेपर अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस बीच आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना में दोनों भाइयों के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। एक भाई ने हेलमेट पहना हुआ था। लेकिन टक्कर लगने के बाद हेलमेट सिर से बाहर निकल गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तेज दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img