तेजाब डालकर हत्या करने वाले दरिंदे को उम्रकैद की सजा

अमर सैनी

नोएडा। जिला न्यायालय ने पत्नी व दो बेटियों की तेजाब डालकर आग लगाकर हत्या करने वाले आरोपी दरिंदे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 56 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। केस की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने मामले में महिला की सास-ससुर व दो देवर को दो-दो साल की सजा सुनाई है। वर्ष 2011 में हुई घटना के बाद से आरोपी पति व बेटियों का पिता ओमदत्त उर्फ पिंटू जेल में बंद है।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रतन सिंह भाटी ने बताया कि 12 जनवरी 2011 को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली भूमिका व उसकी दो बेटियों साक्षी व प्राची की हत्या कर दी गई। दोनों बेटियां नाबालिग थी। यह हत्या दोनों बेटियों के पिता व भूमिका के पति ओमदत्त उर्फ पिंटू ने की थी। आरोपी ने जब घटना को अंजाम दिया तो वह यह कहकर तीनों को घर से लेकर आया था कि नानी के यहां जाना है। भूमिका व ओमदत्त की शादी वर्ष 2004 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां व एक बेटा था। घटना वाली रात आरोपी ओमदत्त बाइक पर लेकर पत्नी भूमिका व दो बेटियों को निकला। रास्ते में पहले पत्नी का गला दबाया और फिर दोनों बेटियों साक्षी व प्राची का गला दिया। तीनों की हत्या करने के बाद उन पर तेजाब डाला और आग लगा दी। आग लगाने के बाद शव को नहर में फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से उसकी बाइक भी जल गई थी। पुलिस ने मामले में जली हुई बाइक बरामद की थी।

दुरियाई गांव में थी भूमिका की ससुराल
आरोपी ओमदत्त बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरियाई गांव का रहने वाला है। भूमिका अपने ससुराल में कई बार पिट भी चुकी थी, लेकिन रिश्ता बचाने के चक्कर में वह पति के साथ रह रही थी।

आज तक नहीं मिला प्राची का शव
घटना में जान गंवाने वाले प्राची का शव आज तक बरामद नहीं हुआ है। कोर्ट में बयान इकबालिया में ओमदत्त ने माना है कि उसकी पत्नी के साथ दोनों बेटियों की भी हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था।

17 गवाह हुए पेश
आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई के दौरान 17 गवाह पेश हुए। पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट आरोपियों के खिलाफ दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अपना पक्ष मजबूती से रखा और आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img