Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई में कॉन्स्टेबल को शराब तस्कर ने कार से कुचला, हुई मौत

दिल्ली के नांगलोई में कॉन्स्टेबल को शराब तस्कर ने कार से कुचला, हुई मौत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में बदमाशों और शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं. उनका दुसाहस इस कदर बढ़ गया है कि वह अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं. बीती रात में ही कार सवार बदमाशों ने नांगलोई में एक पुलिस कांस्टेबल को ना केवल कुचल दिया, बल्कि घसीटते हुए 10 मीटर दूर तक ले गए. इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृत कांस्टेबल की पहचान संदीप के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब तस्कर एक बड़ी खेप कार में रखकर नांगलोई इलाके से निकल रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने कई जगह पर नाकाबंदी की थी. इसी बीच, सिविल ड्रेस में कांस्टेबल संदीप बाइक से गश्त कर रहा था. इसी बीच, संदीप कोएक संदिग्ध कार नजर आई. उसने कार चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी. ऐसे में कांस्टेबल जब तक खुद के बचाव की कोशिश करता, कार चालक ने उसे टक्कर मार दी. इसके बाद वह उसी स्पीड में कांस्टेबल को घसीटते हुए करीब 10 मीटर तक ले गया. इसके बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गया. वहीं कार चालक पूरे स्पीड में गाड़ी चलाते हुए काफी दूर तक ले गया और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि यह वारदात शनिवार-रविवार की रात करीब 3 बजे का है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img