निवासियों ने बिल्डर का किया विरोध

अमर सैनी

नोएडा। जेपी ग्रीन सोसाइटी में शनिवार को सैकड़ों निवासियों ने एकजुट होकर बिल्डर द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण का विरोध किया। यह अतिक्रमण सोसाइटी के नेचर पार्क में किया गया था, जिसकी मालकियत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की है। इसके बाद निवासियों की इस सक्रियता ने प्राधिकरण को भी त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर किया है।

स्टार कोर्ट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में निवासियों ने प्राधिकरण की टीम के समक्ष बिल्डर द्वारा लगाई गई अवैध बाड़ को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर बिल्डर को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। डॉ. वर्मा ने कहा, “जेपी बिल्डर लगातार एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) का उल्लंघन करते हुए अतिक्रमण कर रहा है। यह पार्क पूरे ग्रेटर नोएडा का है और इसकी मालकियत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास है। बिल्डर ने निवासियों की अवैध सहमति दिखाकर प्राधिकरण में कागज दाखिल किए हैं।”

नेचर पार्क को बचाने का संकल्प
उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को जेपी सोसाइटी के सभी निवासी प्राधिकरण पहुंचकर जेपी ग्रीन में हुए अतिक्रमण की जांच के लिए एक जांच समिति के गठन की मांग करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में सचिव त्रिलोचन सिंह, नरवीर सिरोही, देवेंद्र भाटी, वीणा सिंह, छाया यादव, बीना सिंह, अनन्या शर्मा, करनाल शर्मा, एमसी शर्मा, रेखा शर्मा, विशाल चौधरी, जीएस चतुर्वेदी सहित सैकड़ों निवासी मौजूद रहे। सभी ने बिल्डर के विरुद्ध नारेबाजी की और नेचर पार्क को बचाने का संकल्प लिया।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img