नोएडा में एक लाख लोगों को कुत्तों ने काटा

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुत्तों के काटने की घटना प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गई है। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने एक प्लान तैयार किया है। शनिवार को विश्व रेबीज दिवस के मौके पर सरकार ने अन्य जानवरों के साथ कुत्तों की भी गणना कराने का फैसला किया है। जिला प्रशासन कुत्तों की गणना के बाद इन पर लगाम लगाएगा।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि जनवरी से अगस्त तक 1 लाख कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं। 8 महीने में एक लाख घटनाओं से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। ओपीडी में रोजाना 250 से 350 केस एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। विभाग ने जिले की सीएचसी और पीएचसी समेत सरकारी संस्थानों में भी एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था कर दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि कुत्तों की गणना अक्टूबर से शुरू होगी और इसे 31 दिसंबर 2024 तक पूरा करना है। इस गणना के लिए 80 लोगों की विशेष टीम बनाई गई है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में काम करेगी। इनकी जिम्मेदारी हाई-राइज सोसाइटीज और दूसरे इलाकों में कुत्तों की सही संख्या और नस्ल की जानकारी जुटाना है।

कुत्तों की नस्ल के हिसाब से डिटेल होगी दर्ज
टीम मोबाइल और वेब एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके कुत्तों की नस्ल के हिसाब से जानकारी जुटाएगी। इसका इस्तेमाल आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और उनके लिए बेहतर नीतियां बनाने में किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img