Delhi Crime: AATS टीम ने दो ऑटो लिफ्टर को शास्त्री पार्क से किया गिरफ्तार, 10 दो पहिया और हथियार बरामद

Delhi Crime: AATS टीम ने दो ऑटो लिफ्टर को शास्त्री पार्क से किया गिरफ्तार, 10 दो पहिया और हथियार बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली की एएटीएस की टीम ने इलाके में सक्रिय दो ऑटो लिफ्टर को शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार आरोपी के पास से 10 दो पहिया वाहन के साथ ही एक पिस्टल नऔर एक चाकू भी बरामद हुआ है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी 24 वर्षीय विशाल और गाजियाबाद निवासी नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया कि इलाके में सक्रिय ऑटो लिफ्टर की गिरफ्तारी के लिए एएटीएस की एक टीम को लगाया गया है .

इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर शास्त्री पार्क की नसर्विस रोड से दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया. आरोपियों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू , एक पिस्टल बरामद हुआ. दोनों आरोपियों के निशानदेही पर अलग-अलग इलाके से चुराई गई 10 दो पहिया वाहन बरामद हुई है. आरोपी की पहचान विशाल और नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है .आरोपी विशाल के खिलाफ पहले से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चोरी के 8 मुकदमे दर्ज है .जबकि नूर मोहम्मद के खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img