Delhi के शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में मकान मालिक ने लगाया CCTV कैमरा

Delhi के शकरपुर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम में मकान मालिक ने लगाया CCTV कैमरा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना शकरपुर इलाके के गणेश नगर-II एक्सटेंशन शकरपुर के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। करीब 5 साल से लड़की किराए के मकान पर रह रही है।लड़की ने बताया की मकान मालिक का बेटा बार-बार बाथरूम की गेट को हटाने की बात करता था।तभी लकड़ी को शक हुआ तो उसने अपने घर के अंदर तलाशी ली तो बाथरूम मैं और रूम के अंदर स्पाई कैमरा लगा देख।पीड़िता लड़की हेरान हो गई उसने तुरंत पुलिस को मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी।

पूर्वी जिले की डीपीसी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि थाना शकरपुर क्षेत्र से एक लड़की की कॉल मिली कि वह किराए के मकान में रहती है और उनके कमरे से स्पाई कैमरा मिला था। तुरंत शकरपुर थाना का पुलिस मौके पर पहुंची और जांच किया गया तो पाया गया कि लड़की के कमरे में दो जगह कैमरे लगाए गए थे जिसमें एक कमरे में और एक बाथरूम में लगाया गया था।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि मकान मालिक का बेटा लगातार उसके कमरे में मेंटेनेंस नाम पर लगातार कमरे में आते-जाते रहते थे।जब कहीं लड़की बाहर जाती थी इमरजेंसी के लिए वह चाबी देखा जाती थी और उस पर भरोसा करती थी जैसे ही। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मकान मालिक के बेटे करण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कारण से पूछताछ की उसने अपना आरोप कबूल किया और कहा कि 3 महीने पहले जब लड़की अपने घर गई थी मौके का फायदा उठाकर उसने तीन स्पाई कैमरा लगाए थे। एक लड़की के बेडरूम में और दूसरा कैमरा लड़की के बाथरूम में लगाया था।लड़की बाहर जाती थी वैसे ही आरोपी कैमरे में लगी मेमोरी निकालकर अपने लैपटॉप पर सारी वीडियो सेव करता था फिर जाकर मेमोरी लगा देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कारण को गिरफ्तारकर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img