मातृभूमि की सेवा करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है सैनिक स्कूल

नई दिल्ली/जयपुर, 23 सितम्बर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजस्थान में सैनिक स्कूल, जयपुर का औपचारिक उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह स्कूल राज्य के देशभक्त युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इस स्कूल से उन्हें ना सिर्फ सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा बल्कि उत्तम शैक्षणिक सुविधा संपन्न बुनियादी ढांचा भी मिलेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, राजस्थान महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा सूरजमल और सवाई जय सिंह जैसे वीरों की भूमि है। ये नायक युवा पीढ़ी को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरणा देते हैं। यह नया सैनिक स्कूल उन्हें अपनी मातृभूमि की सेवा करने के लिए एक दिशा प्रदान करेगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने, इस तथ्य का भी उल्लेख किया कि वर्तमान थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के शानदार उत्पाद हैं। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सैनिक स्कूलों के छात्र -छात्राएं सशस्त्र बलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी करियर चुन सकते हैं और अपने तरीके से राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कभी हार न मानने और अपने इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने का आग्रह किया। दरअसल, सरकार साझेदारी मोड में 100 सैनिक स्कूल खोलने की योजना पर काम कर रही है जिसके तहत रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकारों, गैर सरकारी संगठनों और निजी स्कूलों के सहयोग से 45 को मंजूरी दे दी है। इनमें से चालीस स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है और सैनिक स्कूल, जयपुर उनमें से एक है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img