दिल्‍ली के कूड़े के पहाड़ 2024 तक साफ करने वाले संकल्प से पीछे हटी MCD, BJP ने घेरा

दिल्‍ली के कूड़े के पहाड़ 2024 तक साफ करने वाले संकल्प से पीछे हटी MCD, BJP ने घेरा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाले MCD ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर राजधानी की तीन प्रमुख ‘लैंडफिल साइट’ से 2028 तक कूड़ा हटाने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में काम आगे नहीं बढ़ रहा है।भाजपा ने ‘आप’ पर जनवरी 2024 तक कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के संकल्प से पीछे हटने का आरोप भी लगाया। पार्टी की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि ‘आप’ ने 2024 की शुरुआत तक गाजीपुर, ओखला और भलस्वा ‘लैंडफिल साइट’ को साफ करने का वादा किया था। उन्होंने पार्टी पर अपने चुनावी वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि MCD में ‘आप’ का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, ऐसे में 2028 की नयी समयसीमा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नवंबर 2022 में ‘आप’ ने एमसीडी चुनाव जीता था। सत्ता में आने से पहले पार्टी ने जनवरी 2024 तक ‘लैंडफिल साइट’ को साफ करने का दावा किया था। हालांकि, अब उन्होंने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर कहा कि यह काम 2028 तक ही पूरा किया जा सकेगा।’’

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने कूड़े की समस्या को चुनावी मुद्दा बनाकर एमसीडी की सत्ता हासिल की, लेकिन कमान संभालने के 22 महीने बाद भी वह अपना वादा पूरा करने में नाकाम रही है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आप ने लोगों से वादा किया था कि ‘लैंडफिल साइट’ को 2024 तक साफ कर दिया जाएगा, लेकिन 22 महीने बीते चुके हैं और इस दिशा में कुछ भी नहीं किया गया है। अब वे दावा कर रहे हैं कि काम 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि उनका कार्यकाल 2027 में खत्म हो जाएगा। यह दिल्ली के लोगों को धोखा देने की एक स्पष्ट कोशिश है।’

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img