Noida Firing: नोएडा के गार्डन गैलरिया में बवाल, दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग

Noida Firing: नोएडा के गार्डन गैलरिया में बवाल, दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के गार्डन गलेरिया मॉल में फायरिंग हुई है. मॉल के पार्किंग एरिया में बीती रात 3 लोगों ने हवाई फायरिंग की. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों का किसी बात को लेकर बार में झगड़ा हुआ था. इन्‍हीं लोगों ने बार के बाहर फायरिंग कर दी. नोएडा पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हथियार भी बरामद हो गया है. फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी उत्‍तर प्रदेश के खुर्जा के रहने वाले हैं.

गार्डन गलेरिया में फायरिंग की ये पहली घटना नहीं है. कुछ दिन पहले 3 पुलिस वालों ने भी गार्डन गलेरिया के पार्किंग में फायरिंग की थी. ये मॉल देर रात तक खुला रहता है. मॉल में आए दिन मारपीट और गोली चलने की खबरें आती रहती हैं. नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गार्डेन गलेरिया मॉल में एक पार्टी के दौरान 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिये और फायरिंग शुरू हो गई. गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं.

गार्डन गलेरिया मॉल में रविवार रात को खुर्जा से चार-पांच युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने गार्डन गलेरिया आए थे. यहां पर ऑस्कर बार में इन लोगों ने शराब पी और जाने के दौरान पार्किंग के पास निठारी के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसमें खुर्जा से आए एक युवक ने फायरिंग कर दी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img