किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली के LG ने पास किया जमीन से जुड़ा ऑर्डर, BJP ने आप को घेरा

0
2
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली के LG ने पास किया जमीन से जुड़ा ऑर्डर, BJP ने आप को घेरा

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली के LG ने पास किया जमीन से जुड़ा ऑर्डर, BJP ने आप को घेरा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं कमलजीत सहरावत के साथ एक संयुक्त संवाददाता को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल का धन्यवाद किया, जिन्होंने पिछले 8 वर्षों से दिल्ली सरकार की अकर्मण्यता के कारण रुके हुए म्यूटेशन को दोबारा से लागू करने की घोषणा की। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भूमी सम्पति म्यूटेशन लम्बे समय से दिल्ली देहात की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक रही है, जिस पर दिल्ली देहात वालों की लगातार मांग के बावजूद अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत 10 साल में बिल्कुल ध्यान नही दिया। दिल्ली के सांसदों ने गत अगस्त में फिर गत सप्ताह पुनः उपराज्यपाल से इस पर निर्णय लेने की मांग की थी जिस पर निर्णय लेकर माननीय उपराज्यपाल ने दिल्ली देहात वासियों को पुनः भूमी सम्पति म्यूटेशन चालू करवा कर एक तोहफा देने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर दिल्ली देहात वासियों से भी और उपराज्यपाल से भी बात करते रहे। जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है आगामी कुछ दिनों में म्यूटेशन एप्लिकेशन एकत्र होने शुरू हो जायेंगी। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के संघर्षों का ही परिणाम है कि वर्षों से करोड़ों रुपया जो दिल्ली सरकार के खजानों में बंद पड़ा था, वह उपराज्यपाल के हस्ताक्षेप और प्रयासों के बाद ग्राम उदय योजना के अंतर्गत पूरे 962 करोड़ रुपए दिल्ली देहात के विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े भूमी सम्पति म्यूटेशन के कारण पिता के नाम पर पंजीकृत जमीन का उनका देहांत हो जाने पर भी परिवार जनों के नाम मालिकाना हक नहीं आता था और साथ ही उस जमीन को बेचने का भी हक नहीं था। लेकिन उपराज्यपाल के प्रयास से अब किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here