सफदरजंग को मिली जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस

नई दिल्ली, 18 सितम्बर: सफदरजंग अस्पताल के एम्बुलेंस बेड़े में बुधवार को दो नई एम्बुलेंस और शामिल हो गईं। इन्हें एफआईईएम फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराया गया है जो बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित हैं।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ वंदना तलवार ने कहा, ये एम्बुलेंस हमारी आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हम, अस्पताल के स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में सहयोग करने के लिए एफआईईएम फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं। इन एम्बुलेंस के जरिये महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता जरूरतमंद लोगों तक तेजी से पहुंच सकेगी, जिससे अंततः दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अनगिनत रोगियों को लाभ होगा। इस दौरान फाउंडेशन के सलाहकार राकेश सिंह और मैनेजिंग ट्रस्टी सीमा जैन के अलावा एएमएस डॉ. पी एस भाटिया, डॉ. जयंती मणि भी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img