एयरलाइंस क्रू मेंबर की हत्या करवाने वाली लेडी डॉन गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा| एयरलाइंस क्रू मेंबर की हत्या के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपिल मान गैंग की लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। काजल पर आरोप है कि उसने जनवरी 2024 में सूरज मान की नोएडा में दिनदहाड़े हत्या की साजिश रची थी। काजल इस हत्या के मामले में वांटेड थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

क्राइम ब्रांच ने रोहिणी जिले में ट्रैप लगाकर काजल खत्री को गिरफ्तार किया। वहीं, बताया जाता है कि काजल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड है और गैंग का संचालन बाहर से कर रही थी। कपिल मान इस वक्त मंडोली जेल में बंद है। काजल खत्री पर यह भी आरोप है कि उसने जनवरी 2024 में नोएडा में एयरलाइंस के क्रू मेंबर सूरजमान की हत्या के लिए शूटरों को हायर किया था। सूरजमान दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर परवेश मान का भाई था। परवेश की कपिल मान से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। कपिल मान ने जेल से अपनी गर्लफ्रेंड काजल को सूरजमान की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी।

कपिल मान पत्नी है काजल खत्री
दिल्ली पुलिस के अनुसार काजल खत्री ने कपिल मान की पत्नी होने का दावा किया है और जेल के रिकॉर्ड में भी कपिल मान ने उसे अपनी पत्नी बताया है। कपिल मान और परवेश मान के बीच लंबे वक्त से चली आ रही गैंगवार में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img