Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर
अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

डॉ. बलजीत कौर ने एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन पंजाब के साथ उनकी मांगों को लेकर की बैठक

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 18 सितंबर:

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे ताकि अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सिविल सचिवालय में एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन पंजाब के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक करते हुए दी।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक डी.के. तिवारी, निदेशक अमृत सिंह, निदेशक-कम-संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह और उप निदेशक रविंदरपाल सिंह के साथ यूनियन की मांगों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन, पंजाब ने डॉ. बलजीत कौर को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया, जिसमें जनसंख्या के अनुसार आरक्षण लागू करने संबंधी, विभागीय भर्ती और पदोन्नति के दौरान ओपन मेरिट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार (जनरल श्रेणी के मेरिट तक के सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार) को रोस्टर नुक्तों पर आरक्षण में न गिनने, विभागीय भर्ती के दौरान आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों और आवेदन शुल्क में छूट देने, मेरिटोरियस स्कूलों में प्रवेश के समय आरक्षण लागू करने और शिक्षा बोर्ड द्वारा एस.सी. और बी.सी. छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस को बंद करके इसका भुगतान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा करने की मांगें शामिल थीं। डॉ. बलजीत कौर ने यूनियन की मांगों को ध्यान से सुना और यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज़ मांग को पूरा किया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के युवाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग निरंतर काम कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *